शहीदों के स्मृति में ...
शत शत नमन करते भारतवासी,
तुझे श्रद्धांजलि देते
गगन के तारागण ।
तुझे असंख्य पुष्प
अर्पित करता पुष्पकाल,
झुम - झुम कर गाता
पवन का झोका ,
तेरी वीर गाथा ।
नदियाँ तेरी वीरता पर इठलाये,
हिमालय अपना
मस्तक ऊँचा कर मुँस्काए,
सूर्य चन्द्रमा की किरणें,
तुझे श्रद्धांजलि हैं लाये,
वनस्पति जगत तेरी वीरता,
जन - जन तक पहुँचाये।
हे भारत के अमर शहीद,
तेरी वीरता का गाथा
भारत के कण कण में
हैं समाये।
भारत का जन जन
तेरी श्रद्धांजलि का गीत गाए।
मैं क्या दूँ
श्रद्धांजलि में तुझे अर्पण,
किन शब्दों में करूँ
मैं तेरा वन्दन अभिनन्दन,
अंतिम बार स्वीकार करो
मेरा प्रणाम!
हे भारत के वीर शहीद
तुझे प्रणाम!
तुझे प्रणाम!